पदोन्नति (Promotion)
पदोन्नति कर्मचारी विकास का एक प्रभावशाली तरीका हैइसमें निम्नलिखित पदोन्नति शामिल है
1.निम्न ग्रेड से उच्च ग्रेड में
2.एक वर्ग से दूसरे वर्ग में
3.एक ग्रुप से दूसरे ग्रुप में
पदोन्नति का आधार –
किसी संगठन में पदोन्नति के निम्न तीन प्रमुख आधार हो सकते हैं।–
 1.वरीयता
2.कार्य निष्पादन 
3.कर्मचारी की भविष्य के  लिए संभावनाएँ

 ग्रुप ‘डी’ से ग्रुप ‘सी’ के पदों पर पदोन्नति:

·ग्रुप ‘डी’ कर्मचारियों की पदोन्नति ग्रुप ‘सी’ की कुछ केटेगरी में चयन के आधार पर की जाती है।
चयन प्रक्रिया का आधार लिखित परीक्षा होता है।
इस चयन में लिखित परीक्षा के  85 अंक तथा सर्विस रिकार्ड के  15 अंक होते है।
कुशल पदों (Skilled Post) पर पदोन्नति हेतु व्यवसायिक परीक्षा (ट्रेड टेस्ट) ली जाती है।जिसमे उसव्यवसाय से सम्बंधित प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल टेस्ट) तथा मौखिक परीक्षा शामिल होता है।
जो ग्रुप ‘डी’ कर्मचारी 31 दिसंबर को 3 साल की सेवा पूरी कर लेते है वे इस परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं।
पदोन्नति का वर्तमान कोटा 50 प्रतिशत कर दिया गया है।
इसमें से 25% रिक्तियाँ पात्र वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा भरे जायेंगे जिनकी 3 वर्ष की लगातार सेवा हो गयी है।
शेष 25% रिक्तियों को ग्रुप ‘डी’ के  मेरिक पास और 2 वर्ष की नियमती सेवा वाले कर्मचारियों से पात्रता के  आधार पर भरे जायेंगे।
सभी पात्र कर्मचारियों को बिना रोके  बुलाया जायेगा।

ग्रुप ‘सी’ में पदोन्नति:

1)चयन पद (Selection Post) पर पदोन्नति:

चयन पद वे पद, ग्रेड या वर्ग (Class) हैं। जिन्हें रेलवे बोर्ड ने चयन पद घोषित किया है।
चयन पद को चयन बोर्ड (Selection Board) की सहायता से चयन की निश्चितप्रक्रिया द्वारा चयन के  लिए पात्र कर्मचारियों से भरा जाता है।
चयन की प्रक्रिया में लिखित परीक्षा आवश्यक रूप से शामिल होता है।ठीक निचले ग्रेड (Next Lower Grade) के  वे वरिष्ठतम (Senior most) कर्मचारी जो  2 वर्ष की न्यूनतम सेवा कर चके  हैं।, वे इस चयन में शामिल होने के  पात्र होंगे।
ST/SC कर्मचारियों को अरक्षित रिक्तियों के अनुसाऱ बुलाया जायेगा।
एक रिक्ति के लिए 3 कर्मचारियों को बुलाया जाता है।
नीचे लिखे कैटेगरी को छोडकर अब विभागीय चयन में मौखिक परीक्षा नहीं ली जाएगी:
विधि सहायक (Law Assistant), फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapists), टेलीफोन ऑपरेटर, अध्यापक (Teacher), जोनल ट्रेनिंग सेंटर के  प्रशिक्षक (Instructor), मुख्य टाईपिस्ट (chief typist), नयाचार निरीक्षक (Protocol Inspector), स्वागतकर्ता (Receptionist), प्रचार/विज्ञापन निरीक्षक (Publicity/Advertising Inspector), फोटोग्राफर/कैमरामैन, छात्रावास अधीक्षक (Hostel Superintendent)
लिखित परीक्षा के  50 अंक, सर्विस रिकार्ड के 30 अंक तथा सिनीयरिटी के 20 अंक होते है।
जिन पदों हेतु मौखिक परीक्षा होती है इसमें लिखित परीक्षा के 35 अंक तथा मौखिक परीक्षा के 15 अंक होते है।
LDCE/ रेगुलर सिलेक्शन में शामिल होने की पात्रता हेतु कट ऑफ दिनांक, नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से होगी।
चयन बोर्ड में कम से कम तीन अधिकारी शामिल होंगे:
एक कार्मिक अधिकारी, एक उसी विभाग का अधिकारी तथा एक किसी अन्य विभाग का अधिकारी
उस कैडर में पदों पर चयन हेतु रिक्तियों की गणना में वास्तविक रिक्तियों के साथअगले 2 वषों के दौरान प्रत्याशित रिक्तियाँ शामिल होंगी।
एक्स-कैडर पदों पर चयन हेतु रिक्तियों की गणना में वास्तविक रिक्तियों के साथअगले 2 वषों के दौरान प्रत्याशित रिक्तियाँ शामिल होंगी।
पदोन्नति का आधार मुख्य रूप से मेरिट होता है।

2)अचयन पद (Non-Selecton Post) पर पदोन्नति:

अचयन पद वे पद, ग्रेड या वर्ग (Class) हैं, जिन्हें चयन पद घोषित नहीं किया गया है।
अचयन पद वरिष्ठतम उपयुक्त रेल कर्मचारी की पदोन्नति द्वारा भरे जाते है।
इस पद पर पदोन्नति, सेवा/गोपनीय रिपोर्ट की जांच पर आधारित होता है।
अकुशल से अर्द्धकुशल, और कुशल वर्गों के पदों पर पदोन्नति के लिए ट्रेडे-टेस्ट अनिवार्य होता है।
रिक्तियों की गणना में वर्तमान रिक्तियों के साथअगले 6 माह के  दौरान प्रत्याशित रिक्तियों को ध्यान में रखा जायेगा।
किन्तु ट्रेड टेस्ट के  द्वारा पदोन्नति के मामले में रिक्तियों की गणना में वर्तमान रिक्तियों के साथअगले 4 माह के  दौरान प्रत्याशित रिक्तियों को जोड़ा जायेगा।
इस पद पर पदोन्नति हेतु इसके  निचले ग्रेड में 2 वर्ष की न्यूनतम सर्विस परा करने वाले कर्मचारी ही पदोन्नति के  लिए पात्र होंगे।
सूटबिलिटी/ ट्रेड-टेस्ट को 6 माह से कम अन्तराल पर नहीं रखना चाहिए। इस 6 महीने की  अवधि की गणना परिणाम घोषित होने के दिनांक से की जाएगी।

  • ग्रुप ‘डी’ &सी’ स्टाफ सिगनल व टेलिकाम विभाग

पदनाम

पे-बैंड

ग्रेडपे

लेवल

हेल्पर

PB-1 (5200-20200)

GP-1800

लेवल-1

तकनीशियन -III

PB-1(5200-202000)

GP-1900

लेवल-2

 

PB-1(5200-202000)

GP-2000

लेवल-3

तकनीशियन -II

PB-1(5200-202000)

GP-2400

लेवल-4

तकनीशियन -I

PB-1 (5200-20200)

GP-2800

लेवल-5

वरिष्ठ तकनीशियन

PB-2 (9300-34800)

GP-4200

लेवल-6

जूनियर इंजिनियर

PB-2(9300-34800)

GP-4200

सिनीयर सेक्शन इंजिनियर

PB-2(9300-34800)

GP-4600

लेवल-7


सिगनल विभाग के  विभिन्न पदों के  रिक्तियों को भरने हेतु सीधी भर्ती तथा विभागीय पदोन्नत में रिक्तियों का प्रतिशत तथा इनको भरने का तरीका


पद

मेडिकल कैटेगरी

रिक्तियोंका % विभाजन

पात्रता/रिक्तियों कोभरने का तरीका

हेल्पर

B-1

सीधी भर्ती-100% रिक्तियाँ

मैरिक पास या ITI या समतुल्य- RRB / RRCद्वारा

तकनीशियन-ग्रेड III (सिगनल)

B-1

सीधी भर्ती-50% रिक्तियाँ

10th + ITI (इलेक्ट्रानिक्स/ इलेक्ट्रीकल/ फिटर /वायरमैन ट्रेड) या 10+2 (भौतिकव गणित केसाथ)–RRB द्वारा

 


विभागीय पदोन्नति-25% रिक्तियाँ

ग्रुप ‘डी’ स्टाफ, 3वर्ष से अधिक सेवाकाल- ट्रेड टेस्ट के अधार पर

 


विभागीय पदोन्नति-25% रिक्तियाँ

ग्रुप ‘डी’ स्टाफ, 2वर्ष से अधिक सेवाकाल + मैरिक पास- ट्रेड टेस्ट के  अधार पर

तकनीशियन-ग्रेड II (सिगनल)

B-1

विभागीय पदोन्नति-100% रिक्तियाँ

तकनीशियन-III (सिग) में न्यूनतम 2वर्ष सेवाकाल- ट्रेड टेस्ट के अधार पर

तकनीशियन-ग्रेड I (सिगनल)

B-1

सीधी भर्ती-15% रिक्तियाँ

B.Sc (Physics/ Electronics/ Computer Science/ Information TechnologyInstrumentation)–RRB द्वारा

 


विभागीय पदोन्नति-85% रिक्तियाँ

तकनीशियन-II (सिग) में न्यूनतम 2वर्ष सेवाकाल- ट्रेड टेस्ट के  अधार पर

वरिष्ठ तकनीशियन (सिगनल)

B-1

विभागीय पदोन्नति-100%रिक्तियाँ 

तकनीशियन-I (सिग) में न्यूनतम 2वर्ष सेवाकाल-सर्विस रिकार्ड + CR के आधार पर 

जूनियर इंजीनियर (सिगनल)

A-3

सीधीभर्ती-40% रिक्तियाँ

डिप्लोमा इंजी.- RRB द्वारा

 


विभागीय पदोन्नति-40%रिक्तियाँ

वरि. तकनीशियन-(सिग) से- Seniority suitability टेस्ट के  द्वारा

 


विभागीय पदोन्नति-20%रिक्तियाँ

तकनीशियन (सिग) में न्यूनतम 3वर्ष सेवाकाल, 45वर्ष से कम आयु-LDCE टेस्ट द्वारा

सीनियर सेक्शन इंजीनियर(सिगनल)

A-3

सीधी भर्ती-20% रिक्तियाँ

इंजी. मेंग्रेजुएशन- RRBद्वारा

 

 

विभागीय पदोन्नति-80% रिक्तियाँ

जूनी.इंजी./सिग से – Seniority suitability टेस्ट द्वारा

ASTE/ Class-II

A-3

विभागीय पदोन्नति-70% रिक्तियाँ

सीनियर सेक्शन इंजी./सिग से– seniority suitability टेस्ट द्वारा

 

 

विभागीय पदोन्नति-30% रिक्तियाँ

वरि. तकनीशियन (सिग) / JE/ SSE(Sig.) न्यूनतम 5वर्ष सेवाकाल – LDCE टेस्ट द्वारा

Post a Comment

أحدث أقدم